संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती मनाई गई
थांदला से (विवेक व्यास , माधव एक्सप्रेस) थांदला नगर स्थित अम्बेटकर भवन में देश के मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत संविधान की आवश्यकता थी जिसे भारत के भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाया गया आज सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत 14 अप्रैल को के वाल्मीकि समाज के सभी युवा वर्ग और महिलाओं द्वारा अंबेडकर भवन पहुंच करके उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने इस देश को मजबूत संविधान दिया जिसके कारण इस देश में विविधता होने के बावजूद भी एकता बनी हुई है और उसी संविधान के बल पर गरीबों को आगे आने का अवसर प्राप्त हो रहा है इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो इस देश का कानून एवं संविधान काफी कमजोर होता उनके दिव्य दर्शन की बदौलत आज देश में मजबूत संविधान की नींव रखी गई और गरीबों पिछड़ों को आगे आने के लिए भरपूर अवसर प्राप्त हो रहे हैं की सरकार उनके बताए गए रास्ते पर चलती हुई विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके के लोगों को प्रमुख स्थानों पर लाने का कार्य कर रही है भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय द्वारा बताया गया कि आज सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भवन पर वाल्मीकि समाज द्वारा जयंती धूमधाम से मनाई गई वही समाज के कार्यकर्ता आकाश फतरोड का 14 अप्रेल को समाजजनों द्वारा जन्मदिवस मनाया गया संचालन किया गोलू फतरोड आभार माना गौरव खोड़े ने वाल्मीकि समाज वरिष्ठ अशोक शिंदे , दिनेश चनाल , वीरेंद्र गोजा , ईश्वर बरोशिया और समाज के युवा कार्यकर्ता कारण चौहान , धर्मेन्द्र चनाल , मनोज छपरी, सेलेश ऊँटवाल , हरीश चौहान , व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
