, विशाल सिंह हाड़ा फिर बने अध्यक्ष, पत्रकार यूनियन के सभी पदाधिकारी जीते
उज्जैन। सोसायटी फॉर प्रेस क्लब के बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित चुनाव में एक बार फिर पत्रकार यूनियन ने कब्जा जमाया है। मंगलवार को हुए प्रेस क्लब के चुनाव में पत्रकार यूनियन ने एक तरफा जीत हासिल की जबकि विरोधी पैनल मीडिया यूनियन को करारी शिकस्त मिली और मीडिया यूनियन का एक भी पदाधिकारी चुनाव नहीं जीत सका। बड़ी मुश्किल से मीडिया यूनियन के दो कार्यकारिणी सदस्य जीत हासिल कर सके।
प्रेस क्लब के चुनाव को मंगलवार को प्रेस क्लब भवन पर दिनभर गहमगामी बनी। सुबह साधारण सभा की बैठक के बाद मतदान हुआ, जिसमें प्रेस क्लब के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया और साढ़े तीन सौ अधिक पत्रकार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के लिए मुकाबले में मौजूदा अध्यक्ष लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और प्रेस क्लब चुनाव से ठीक पहले पत्रकार यूनियन छोड़कर मीडिया यूनियन बनाकर उसकी अगुवाई करने वाले उदयसिंह चंदेल को 111 वोटों के बड़े अंतर से हराया। विशाल हाडा को 223 जबकि उदय चंदेल को 112 वोट मिल सके। सचिव पद पर भी पत्रकार यूनियन का कब्जा रहा। पत्रकार यूनियन के विक्रम सिंह जाट को सचिव पद के लिए 237 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभयसिंह तिरवार को 98 वोट ही मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर भी पत्रकार यूनियन विजयी रही। उपाध्यक्ष पद के लिए पत्रकार यूनियन के प्रदीप मालवीय ने एकतरफा जीत हासिल की। वहीं इसी यूनियन के गणपत सिंह चौहान ने उपाध्यक्ष पद के लिये जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद भी पत्रकार यूनियन के पास रहा कोषाध्यक्ष पद के लिए पत्रकार यूनियन के जितेंद्र सिंह ठाकुर सह सचिव पद के लिए रवि सेन निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे मीडिया यूनियन के राहुल कटारिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पत्रकार प्रमोद व्यास को हराया। वही सहसचिव पद के लिए रवि सेन ने रामचंद्र गिरी को करारी शिकस्त दी।
वही 15 सदस्यीय कार्यकारिणी में पत्रकार यूनियन ने दबदबा बनाये रखा। 15 में से 13 सदस्य पत्रकार यूनियन के विजेता रहे जबकि 2 मीडिया यूनियन के दो सदस्यों पंडित संजय शुक्ल और विकास शर्मा ने कार्यकारिणी में जगह बनाई। जबकि पत्रकार यूनियन के हर्ष जायसवाल, मनोज कुशवाह,अपूर्व देवड़ा, राहुल यादव, सुमेर सोलंकी, मनोज तिलक, धर्मेन्द भाटी, नीलेश खोयरे, अशोक त्रिपाठी, गोविन्द प्रजापति, भूपेन्द् भूतड़ा, संजय शुक्ल, विश्वाश शर्मा ने जीत हासिल की है। चुनाव के परिणाम के बाद देर रात तक प्रेस क्लब के सदस्यो का स्वागत शहर के लोगों द्वारा किया गया। पत्रकार यूनियन की शानदार जीत के बाद अध्यक्ष विशाल हाड़ा, उपाध्यक्ष प्रदीप मालवीय, सचिव विक्रम सिंह जाट ने मीडिया से चर्चा की और पत्रकार और संस्था के हित में काम करने की बात कही।
