इंदौर पुलिस को मिलीं एक बड़ी सफलता ।
इन्दौर दिनांक 06 अप्रैल 2022 – श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में वाहन चोरी करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं शहर में चार पहिया चोरी करने वाली गैंग के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। 

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री राजेश हिंगणकर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त क्राईम ब्राँच इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वार वाहन चोरी के आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था। तब से क्राइम ब्रांच की टीम लगातार पीछा कर रही थी। इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर को प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की शातिर वाहन चोर गेंग के सरगना सहित 05 आरोपगण को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
आरोपीगण के विरुद्ध मुम्बई, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चार पहिया वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध है एवं कई अपराधों में आरोपी फरार है जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही है। आरोपीगण एक डेवाइज के माध्यम से गाड़ियों को अपना निशाना बना कर चोरी करके ले जाते थे।
आरोपी अपने गैंग के सदस्यों के साथ दिन में शहर में रेकी करते एवं सुबह-सुबह 4:00 से 6:00 के मध्य गाड़ियों को चोरी करके ले जाते। आरोपी ने इंदौर के थाना क्षेत्र से से दर्जनो वाहन चोरी कर ले जाना स्वीकार किया इंदौर की कई और चार पहिया वाहन चोरियों का खुलासा होने की संभावना है आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर अन्य कार चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपीगणों से निम्न थानों के बरामत वाहनो के अपराध कबूले है।
क्र. थाना अप क्र वाहन क्र
- चंदन नगर 160/22 एर्टिगा MP-09-CT-3632
- तिलक नगर 62/22. डिजायर MP04CK0199
- भवरकुंआ 309/22 डिजायर MP09CQ8066
- भवरकुंआ 310/22 स्विफ्ट MP09CL0774
- महू 64/22 डिजायर MP09CU3568
- अन्नपूर्णा 403/22 स्विफ्ट MP09CR 4311
- खजराना 287/22 तूफान MP09FA5740
- राजेन्द्र नगर 164/22 टाटा टियागो RJ09CB7895
- राजेन्द्र नगर 234/22 टवेरा MP09BD2560
- किशनगंज 124/22 बुलेरो पिक अप MP09GF5133
- छत्रीपुरा। 122/22 बुलेरो पिक अप MP09GG4462 उक्त आरोपीगण से ओर भी अन्य चोरीयो के बारे मे ओर किन-किन लोगों को पुर्व मे वाहन बेचे है के संबध मे भी पूछताछ की जा रही है अन्य लोगों के नाम सामने आने पर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम - अनहद उर्फ आर्यन खान पिता इरशाद अली खान प्रतापउम्र 36 निवासी ग्राम भैसावना थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ( मुख्य सरगना कार बनाने में एक्सपर्ट)
- मोहम्मद सउद पिता मो मसूद उम्र 37 साल निवासी ग्राम पवारपुर थाना मांधाता तह रानीगंज बाजार देलुपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश — बेटमा में किराए का मकान लेता था एवं डिवाइस से कार स्टार्ट करने में एक्सपर्ट)
- अजय पिता प्रताप कटवाल नेपाली उम्र 30 साल निवासी नौगांवबारी चौफुल्ली धुले (धूलिया में गैंग के सदस्यों को रुकवाता था)
- सलीम पिता मोहम्मद रईश शाह उम्र 40 साल निवासी 34 चालीसगांव रोड श्री राम साव मिल के पास साबिर नगर धूलिया महाराष्ट्र
- राजू तोमर पिता प्रेम नारायण तोमर उम्र 49 साल निवासी 149 प्रगति नगर थाना राजेंद्र नगर इंदौर दुकान– वासु लॉक सेंटर विकास रेखा कॉन्प्लेक्स i-19 टावर चौराहा थाना भवरकुआं इंदौर
