वरिष्ठ साहित्यकार श्री राम दवे को दिया गया विचार संगोष्ठी सम्मान
श्री हरसिद्धि भक्त मंडल के तत्वाधान में नवसंवत नव वर्ष पर्व गुड़ी पड़वा विक्रम संवत 2079 हरसिद्धि मंदिर प्रांगण विक्रमादित्य सभागृह मैं संपन्न हुआ कार्यक्रम के अतिथि मध्य प्रदेश तीर्थ विकास एवं मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, श्री माखन सिंह जी चौहान, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य श्री प्रदीप गुरु जी ,श्री राजेंद्र गुरु जी, श्री राम गुरु जी, समाजसेवी रवि शुक्ला जी के आधित्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता भक्त मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा जी ने की प्रारंभ में अतिथियों द्वारा वीर सम्राट विक्रमादित्य के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन किया अतिथियों द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार श्री राम दवे जी को नव संवत नव विचार संगोष्ठी सम्मान प्रदान किया गया 

नूतन वर्षअभिनंदन का वार्षिक कैलेंडर का अतिथियों हरसिद्धि भक्त मंडल के पदाधिकारी द्वारा विमोचन किया गया महाकाल प्रबंध समिति के नवनियुक्त सदस्य प्रदीप गुरु जी राजेंद्र गुरु जी राम गुरु जी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया भक्त मंडल के प्रवक्ता पंडित वीरेंद्र शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि विक्रम संवत के प्रथम दिन मां हरसिद्धि को भोग प्रसादी का वितरण किया गया श्री हरसिद्धि भक्त मंडल के 48 वा नूतन वर्ष मैं प्रवेश करने जा रहा हूं इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा सम्राट विक्रमादित्य की गाथा का स्मरण एवं प्रकट उत्सव पर अपने उद्बोधन दिए कार्यक्रम में भक्त मंडल के पदाधिकारी शिवनारायण चौबे राजेंद्र जोशी रमेश दुबे नरेंद्र उपाध्याय ज्ञान सिंह कुशवाह पवन नागर संतोष जाधव परमेंद्र यादव आदेश पांचाल अभिजीत दुबे राजेश अखंड श्रीमती अंजना शुक्ला कल्पना नायक, रानी दुबे वर्षा जोशी प्रवीणा वधेका अर्चना ज्ञानी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अवधेश माथुर ने किया आभार जगदीश शर्मा ने माना
