उज्जैन 1 अप्रैल ।रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ खरीदी हेतु जिले में 172 गेहूॅ खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये है । आज तक जिले में 1939 किसानों से 16682 मेंटन गेहूॅ खरीदी की जा चुकि है। आज अपर कलेक्टर जिला नोडल एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला प्रबंधक वेयरहाउस के दल द्वारा खरीदी केन्द्रों आकासौदा महामृत्युजय वेयरहाउस मंगरोला का निरीक्षण किया गया, जिसमें संस्था आकासौदा द्वारा दिलीप सिंह छतरसिंह ग्राम मंगरोला का नॉन एफएक्यू गेहूॅ खरीदना पाया गया एवं दल द्वारा नॉन एफएक्यू गेहूॅ को रिजेक्ट किया गया । इस सम्बंध में समिति प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर समिति पर नियुक्त सर्वेयर को तत्काल हटाने दल द्वारा निर्देष दिये गये।
अपर कलेक्टर द्वारा खरीदी केन्द्र सोडंग महाकाल वेयरहाउस का औचक निरीक्षण मे पाया गया कि समिति द्वारा उपार्जित स्कंध का तौल करने पर पाया गया कि मानक स्तर से अधिक तौल लिया गया एवं तौलकांटा बाट रखकर चेक करने पर पाया गया कि तौलकांटा खराब है, जिस पर नापतौल निरीक्षण को बुलाकर तत्काल जांच करने अपर कलेक्टर द्वारा निर्देष दिये गये। नापतौल निरीक्षण की जांच में तौलकांटा खराब पाया गया एवं खराब कांटे को कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया तथा उपार्जित स्कंध के बोरो का वजन प्रति बोरा औसत 200 ग्राम अधिक पाये जाने पर नाततौल निरीक्षण द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा अपर कलेक्टर द्वारा समिति प्रबंधक सज्जाद कुरेषी, सर्वेयर तथा मौके पर अनुपस्थित नोडल अधिकारी मेघा जोषी पटवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। खरीदी केन्द्र रूई गोदाम आरके बंसल वेयरहाउस पर निरीक्षण में पाया गया कि समिति द्वारा आवष्यक साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नही थी एवं ट्रॉली अनलोड किये बिना ट्रॉली से ही बोरे भरे जा रहे थे, जिसे रूकवाकर पुरी ट्रॉली को अनलोड कराकर तौल करने के निर्देष दिये गये तथा मौके पर किये जा रहे वजन का तौल किया गया तो पाया गया कि तुलावटी एवं समिति द्वारा 50.500 ग्राम तक वजन पीपी बैग में किसान से लिया जा रहा था, जिस पर कृषक ओम आंजना का कुल तौल किये गये बोरे संख्या 187 बोरो पर लिये गये अधिक वजन कुल 38 किलो ग्राम किसान को वापस करवाया गया एवं मौका पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई तथा अपर कलेक्टर द्वारा नापतौल एवं वेयरहाउस के शाखा प्रबंधक को उपार्जित स्कंध की विस्तृत जांच करने तथा समिति प्रबंधक ओमप्रकाष चौहान को बरती गई लापरवाही के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया ।खरीदी केन्द्र बोरखेडा भल्ला एवं खरीदी केन्द्र गोयलाबुजुर्ग मातुश्री वेयरहाउस पर खरीदी की अच्छी व्यवस्थाएं पाई गई। खरीदी के लिए किसान भाई अपनी आवष्यकता अनुरूप स्लॉट बुकिंग कराकर निर्धारित 7 कार्य दिवस में अपनी पात्रता की उपज विक्रय कर सकते है। गेहॅू खरीदी 10 मई तक पंजीकृत किसानों से की जावेगी।
