दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
सहरसा, 30 अक्टूबर । अखिल भारतीय पान महासंघ सह इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा सदर विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने शुक्रवार को अपने मॉर्निंग वॉकिंग कार्यक्रम के तहत सहरसा स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर छात्रावास का भ्रमण किया।इस दौरान विधायक श्री गुप्ता ने छात्रावास में रह रहे सभी छात्रों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य बुनियादी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
छात्रों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं एवं अपेक्षाएं विधायक जी के समक्ष रखीं।विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि छात्रों की समस्याएं केवल छात्रावास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह उनके भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उनकी जायज मांगों एवं समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराकर समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सके।उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे अगले सप्ताह पुनः छात्रावास पहुंचेंगे और समस्याओं की प्रगति एवं आवश्यक पहल की जानकारी लेंगे।
विधायक का यह दौरा केवल एक औपचारिक भ्रमण नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज सुनने, उनकी समस्याओं को समझने और उनके बेहतर भविष्य के लिए जनप्रतिनिधि की जवाबदेही निभाने की एक सकारात्मक पहल रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से साथ में माले नेता कामरेड कुंदन यादव, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी नेता रवि यादव सौर बाजार नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार, जिला अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विद्यानंद शर्मा उर्फ विद्या शर्मा, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह सहरसा जिला सह प्रभारी डॉ. धनोज कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता गोविंद दास, वीआईपी नेता रंजीत दास तांती, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के 24 वार्ड अध्यक्ष कुमोद शर्मा तथा पार्टी के युवा नेता अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. धनोज कुमार की ओर से कहा गया कि शिक्षा, सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष करना ही एक बेहतर समाज की पहचान है। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए वंचित एवं जरूरतमंद छात्रों को उनका हक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
