चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the love -भोपाल एम्स में एक सप्ताह...
Spread the love नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026:...
सारण, 30 अक्टूबर । जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला अतिथि गृह सभागार में जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिला चार्ज अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के निर्धारण का आधार बनते हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराएं।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनसंख्या गणना का द्वितीय चरण जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति से 40 निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल ऐप और सीएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
