इन्दौर – दिनांक 25 मार्च 2021– शहर में चोरी/नकबजनी, लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया द्वारा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त इन्दौर (ज़ोन-03) श्री धर्मेन्द्र भदौरिया के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री राजेश रघुवंशी एवं सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्री धैर्यशील येवले के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बाणगंगा एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में हुई एक नकबजनी का खुलासा कर, शातिर नकबजनो की टोली को पकड़ा गया है।
पुलिस थाना बाणगंगा इन्दौर पर दिनांक 24.03.2021 को फरियादी अजय कुर्मी पिता विश्वनाथ कुर्मी उम्र 21 साल निवासी 110, गंगाबाग कालोनी इन्दौर ने रिपोर्ट किया कि फरियादी फोटोग्राफी एवं शादी व अन्य कार्यक्रम मे फिल्मोग्राफी/विडियो शुटिंग का काम करता है एवं दिनांक 23.03.2022 को दिन में फरियादी के कुशवाह नगर वाले किराये के मकान में कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखा हुआ कैमरा, डीएसएलआर कैमरा, कैमरा लैंस व अन्य कैमरा एसेसरीज कुल कीमती करीबन 5,00,000 रुपये का सामान चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2022 धारा 457, 380 भादवि* पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
बाणगंगा क्षेत्र में हुई उक्त नकबजनी में अज्ञात चोरों की धरपकड़ कर चोरी गयी मशरुका की बरामदगी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।
थाना बाणगंगा पुलिस टीम के द्वारा त्वरित रुप से कार्यवाही कर अनुसंधान के दौरान् घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया । घटना स्थल पर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटैज चैक कर, फुटैज में आये चोरी करने वाले का फुटैज फरियादी को दिखाया गया । फरियादी ने सीसीटीवी फुटैज में दिखाई दे रहे चोर को उसी के साथ काम करने वाले नौकर नीलेश झा एवं राजेन्द्र कुरील को होना बताया । फरियादी ने बताया कि संदिग्ध नीलेश झा घटना के बाद थाने पर एफआईआर लिखवाने फरियादी के साथ में भी आया था । जो लगातार फरियादी के उपर निगाह रखे हुए है ।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटैज के आधार पर संदिग्ध नीलेश एवं राजेन्द्र कुरील को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । जिन्होने फरियादी अजय कुर्मी के घर में ताला तोड़कर ड्रोन कैमरा, डीएसएलआर कैमरा, व अन्य कैमरा एसेसरीज चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी का सामान आरोपी नीलेश झा, राजेन्द्र कुरील एवं दिनेश इंगले के द्वारा आपस में हिस्सा कर लेना बताया । प्रकरण में आरोपी 01.. नीलेश झा पिता नंदकिशोर झा उम्र 26 साल निवासी 18, राजाबाग कालोनी इन्दौर, 02.. राजेन्द्र कुरील पिता रामस्वरुप कुरील उम्र 55 साल निवासी 225 राजाबाग कालोनी इन्दौर एवं 03.. दिनेश इंगले पिता जगन्नाथ इंगले उम्र 35 साल निवासी 30, पिपल्या राव जगन्नाथ कालोनी इन्दौर गिरफ्तार कर मात्र 24 घण्टे में चोरी का पर्दाफाश कर चोरी का समस्त सामान एक ड्रोन कैमरा, एक निकोन का डीएसएलआर कैमरा, तीन कैमरा लैन्स, ड्रोन की तीन बैटरीयां, एक फ्लैश ट्रिगर, चार्जर कुल कीमती 5,00,000 रुपये का सामान बरामद किया ।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक राजेन्द्र सोनी एवं उनि स्वराज डाबी, उनि संजय भदौरिया, सउनि मोहन कौशल, प्र.आर. शैलेन्द्र मीणा, प्र.आर. शम्भुदयाल, प्र.आर. नागेन्द्र यादव, प्र.आर. ऋषिसिंह, आर. त्रिलोक मण्डवाल, आर. दानसिंह, आर. रज्जन सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।
