GWALIOR TRUCK ACCIDENT : मौत बनकर दौड़ा ट्रक, 15 की जान गई!
Spread the loveग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला...
Spread the loveग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला...
Spread the loveरायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveनई दिल्ली, 18 अक्टूबर। विदेशमंत्री डॉ....
अमेठी, 18 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जामो पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव निवासी दानबहादुर (70) साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल के चालक अमलेश पुत्र कामता प्रसाद, निवासी सूखीबाजगढ़, थाना जामो ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दानबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी जामो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया।
जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मृतक के पुत्र अशोक कुमार की तहरीर पर जामो पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक अमलेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक जगदेवन राजवंशी ने घटनास्थल से संबंधित कार्रवाई के बाद मृतक के शव का पंचायतनामा भरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को गौरीगंज स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
