धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
Spread the love*कृषि विभाग से मिले बीज और...
Spread the love*कृषि विभाग से मिले बीज और...
Spread the love*अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों...
Spread the loveग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला...
इंदौर, 18 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर में कालिंदी गोल्ड सिटी के पास स्थित बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में रविवार सुबह पेंट और केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों फैक्ट्रियाें में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो फैक्ट्रियां जलकर राख हो गईं, जबकि तीसरी फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे औद्योगिक पार्क स्थित एक पेंट-केमिकल फैक्ट्री से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू होते, उससे पहले ही लपटें पास की दो अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं। फैक्ट्रियों में पेंट, केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटनास्थल से उठते धुएं के घने गुबार दूर तक दिखाई दिए।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने अलग-अलग दिशाओं से पानी और फोम का छिड़काव कर लपटों को फैलने से रोकने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी घटनास्थल पर नुकसान का आकलन और अन्य जरूरी कार्रवाई की गई।
मशीनरी और स्टॉक को भारी नुकसान
आग की चपेट में आई फैक्ट्रियों में रखे कच्चे माल, तैयार पेंट-केमिकल, स्टॉक और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। दो फैक्ट्रियों के जलकर राख होने से नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन संबंधित इकाइयों के निरीक्षण और स्टॉक की जानकारी मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और दमकल विभाग घटना के कारणों तथा नुकसान से जुड़े पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
