छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
सीवान, 11 अक्टूबर । सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जोगियाडीह गांव में मंदिर के पास स्थित बगीचे में स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने मौके से कुल 48.490 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 10 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, गुठनी थाना को सूचना मिली थी कि जोगियाडीह गांव में मंदिर के पास बगीचे में कुछ लोग अवैध रूप से स्मैक का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पु.अ.नि. सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान संजय सिंह के पास से 35 पुड़िया में 13.800 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
राजेश सिंह के पास से काले रंग की पॉलीथिन में रखा 15 ग्राम स्मैक मिला। क्यामुद्दीन अंसारी के पास से छह पुड़िया में 1.350 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। वहीं, रोहित राजभर, तुलसी कुमार और अतुल कुमार के पास से पांच-पांच पुड़िया में कुल 3.340 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। एक विधि-विरुद्ध बालक के पास से 15 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जोगियाडीह निवासी संजय सिंह और राजेश सिंह, बलुआ निवासी क्यामुद्दीन अंसारी, रोहित राजभर और अतुल कुमार तथा ग्यासपुर निवासी तुलसी कुमार के रूप में की है। इनके साथ पकड़े गए एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। सभी गुठनी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
इस मामले में गुठनी थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, जबकि विधि-विरुद्ध बालक के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
