एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्टल व दो मैगजीन भी बरामद
Spread the love किशनगंज, 29 सितंबर । जिले...
Spread the love किशनगंज, 29 सितंबर । जिले...
Spread the love कटिहार, 29 सितंबर । जिले...
Spread the love भागलपुर, 29 सितंबर । बिहार...
पटना : वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्कृतिकर्मी प्रेम कुमार को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने श्री कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर पत्रकारिता, कला, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।श्री कुमार लंबे समय से पत्रकारिता के साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनके मनोनयन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों ने कहा कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों और विभिन्न रचनात्मक विधाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।अपने मनोनयन पर प्रेम कुमार ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री कुमार ने कहा कि संगठन ने उनपर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। लोक कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच और अन्य सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा देने तथा कलाकारों को उचित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज की कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए भी पहल की जाएगी।श्री कुमार ने कहा कि इस दायित्व को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधियों को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।
