प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the love किसान चौपाल बनें किसानों से...
Spread the love किसान चौपाल बनें किसानों से...
Spread the loveजबलपुर में शीघ्र होगी विशेष संगोष्ठीउद्योगपतियों...
Spread the love लता दीदी के सुरों में...
सेवा संकल्प अभियान के तहत खजूरी पंचायत के बारिया एवं बिड़ फलिया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र बनाने की पहल, बच्चों के साथ मनाया आंगन मिलन
थांदला से विवेक व्यास, दैनिक माधव एक्सप्रेस
थांदला। ग्राम पंचायत खजूरी के बिड महुड़ीपाड़ा अंतर्गत बारिया एवं बेड़ फलिया में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत संयुक्त रूप से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र को पोषण, शिक्षा और सम्मान के साथ सेवा का केंद्र बनाना है।
कार्यक्रम में भाजपा थांदला मंडल की सेवा संकल्प अभियान प्रभारी पिंकी पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ समय बिताया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से चर्चा की। अभियान के माध्यम से बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में बारिया फलिया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोफिया खड़िया एवं सहायिका रेणु बारिया तथा बेड़ फलिया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अरुणा वैराग्य एवं सहायिका संभूड़ी बारिया उपस्थित रहीं। दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों के समस्त बालक-बालिकाओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें पोषण, शिक्षा एवं संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक और सम्मान के साथ उनके बेहतर भविष्य कि नीव बने

