ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
अनुभव सिन्हा इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा जाने माने डायरेक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। उन्होंने पिछले कई सालों में कई फिल्में दी हैं, जो देखते ही देखते सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी हिट साबित हुई हैं। अच्छी कहानी को परखने के अपने हुनर के साथ उन्हें कहने के अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर अनुभव सिन्हा ने केवल फिल्मों को आकार ही नहीं दिया है बल्कि कई अच्छी फिल्मों को अपने बैनर तले प्रोड्यूस भी किया है। ऐसे में अब फिल्ममेकर अपने म्यूजिक लेबल बनारस बीट के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार है।अपने नए वेंचर के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने खुलासा किया है कि उनके दिमाग में यह इडिया लंबे समय से था। म्यूजिक के लिए अपने गहरे प्यार और कैसे शुरुआत में इस इडिया को आकर दिया गया इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा है, “एक बहुत दिलचस्प कहावत है कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए कुछ नहीं करते, तो वो एक सपना है, और अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए बहुत कुछ करते हैं, तो वो एक एंबिशन है। बनारस बीट मेरे दिमाग में और ऑफिस में करीब 7-8 साल पहले बना था। मुझे म्यूज़िक से इतना प्यार है कि 3 साल पहले मैंने म्यूज़िक सीखना शुरू कर दिया। बचपन से ही म्यूज़िक के लिए मेरा पैशन रहा है, मेरे कमरे में हमेशा म्यूज़िक बजता रहता है।”*उन्होंने आगे कहा*, “मैंने सोचा था कि मैं फिल्मों के बाहर भी म्यूज़िक बनाऊंगा यह इडिया तब करीब 7-8 साल पहले आया था, लेकिन मैं एक टीम नहीं सेट कर पाया। लेकिन यह लगभग एक साल पहले हुआ, जब मैंने कुछ कंपोज़र्स के साथ काम करना शुरू किया, पूरी टीम सेट हो गई, और अब हमने कुछ गाने बना लिए हैं।”अनुभव सिन्हा आखिरकार बनारस बीट के साथ अपना इडिया सभी के सामने लेकर आने जा रहा हैं, जिसके बारे में उन्होंने सालों तक सोचा और संजोया था। अब फिल्ममेकर फिल्मों के आगे निकलकर म्यूजिक की दुनिया में जाना चाहते हैं, जहां वह अपनी टीम के साथ मिलकर नए गाने बनाएंगे। अनुभव सिन्हा के लिए बस यह एक और वेंचर नहीं बल्कि उसके पैशन को आगे बढ़ाने जैसा है। म्यूजिक उनके साथ बचपन से ही रहा है और इस तरह वह अब दर्शकों को अपनी क्रिएटिविटी का दूसरा पक्ष दिखाने वाले हैं।
