एस. एस. राजामौली ने पूरा किया सिनेमा में 25 सालों का सफर, फिल्ममेकर ‘वाराणसी’ के साथ फिर हैं बॉक्स ऑफिसर पर कमाल दिखाने को तैयार
Spread the loveमुंबई, एस. एस. राजामौली ‘ईगा’ और...
Spread the loveमुंबई, एस. एस. राजामौली ‘ईगा’ और...
Spread the loveराशिफल : 28 सितंबर, 2026 मेष...
Spread the love मुख्यमंत्री उज्जैन के महाकाल अन्न...
नई दिल्ली, 27 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि भारत ने अब विश्व समुदाय के सामने स्पष्टता से यह बात रख दी है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंकी घटना का करारा जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के एक दशक पूरा होने पर आज यह बातें कहीं।
‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को लेकर चल रहा है। बीते एक दशक में बालाकोट ‘एयर स्ट्राइक’ से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवादी भारत पर आंख उठायेंगे तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
वहीं ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इसने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद की विरोध नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक दर्द झेला था सर्जिकल स्ट्राइक उस कष्ट के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठीकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हमारे वीर जवानों की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की और इसे पूरी दुनिया हैरान हो गई।
