शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
Spread the love सुप्रभात चौकसे एवं डॉ. संध्या...
Spread the love सुप्रभात चौकसे एवं डॉ. संध्या...
Spread the loveइस गणेश उत्सव में केरल से...
Spread the loveअनुभव सिन्हा इंडियन सिनेमा के सबसे...
Lucknow, Feb 02 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference regarding the Union Budget 2023-24 and other issues, at his official residence, in Lucknow on Thursday. (ANI Photo)
अयोध्या में नोटिस जारी किए गए 80 जर्जर भवन मालिकों से बारिश के दौरान आश्रय स्थल पहुंचने की अपील
जलभराव की सूचना 7311165801 पर दें, अयोध्या में नगर निगम ने बढ़ाई सतर्कता
अयोध्या, 27 सितंबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों में रहने वाले लोगों के लिए आश्रय स्थलों को तैयार कर दिया है। नगर निगम ने पूर्व में जारी किए गए 80 जर्जर भवन के स्वामियों और निवासियों को आवश्यक सावधानी बरतने के लिए अपील जारी की है।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने लोगों से जर्जर भवनों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास स्थित निषादराज गृह आश्रय स्थल को जरूरतमंद नागरिकों के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। यहां 300 बेड की क्षमता है और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार से अब तक करीब 50 लोग आश्रय स्थल में ठहर चुके हैं। नगर आयुक्त ने जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान ऐसे भवनों में न रहें और तत्काल सुरक्षित आश्रय स्थल पहुंचें।
फेसबुक पर आकर नगर आयुक्त ने की अपील
नगर आयुक्त ने नगर निगम अयोध्या के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से जारी अपील में बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में चिन्हित जर्जर भवनों के स्वामियों एवं निवासियों को आवश्यक सावधानी बरतने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों का सुरक्षित स्थान पर जाना जरूरी है। भवन की स्थिति की जांच के बाद ही वापस लौटने की सलाह दी गई है। शनिवार देर शाम महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने आश्रय स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित भवन स्वामियों और निवासियों से सहयोग की अपील की है।
जलभराव की सूचना 7311165801 पर दें
लगातार बारिश के कारण नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव की सूचना सीयूजी मोबाइल नंबर 7311165801 पर फोन या संदेश के माध्यम से दें। सूचना मिलते ही नगर निगम की ओर से जलनिकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
