एस. एस. राजामौली ने पूरा किया सिनेमा में 25 सालों का सफर, फिल्ममेकर ‘वाराणसी’ के साथ फिर हैं बॉक्स ऑफिसर पर कमाल दिखाने को तैयार
Spread the loveमुंबई, एस. एस. राजामौली ‘ईगा’ और...
Spread the loveमुंबई, एस. एस. राजामौली ‘ईगा’ और...
Spread the loveराशिफल : 28 सितंबर, 2026 मेष...
Spread the love मुख्यमंत्री उज्जैन के महाकाल अन्न...
Muzaffarpur, 27 सितंबर ।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय आकाशवाणी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को पूरे उत्साह के साथ सुना। नगर विधानसभा के गरीबनाथ नगर मंडल अंतर्गत वार्ड नंबर 24 के बूथ संख्या 171, संतोषी माता मंदिर प्रांगण में सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय प्रबुद्धजन शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें हमेशा राष्ट्र निर्माण के लिए बेहद प्रेरक और दिशा दिखाने वाली होती हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रधानमंत्री ने इस बार के संबोधन में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान पर सबसे ज्यादा बल दिया है। युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखना देश के सुनहरे भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। मालाकार ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी के इन सभी महत्वपूर्ण और प्रेरक संदेशों को भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
प्रभात मालाकार ने कार्यक्रम की प्रमुख बातों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का स्मरण किया, जिसने हर भारतीय में राष्ट्रवाद की भावना को दोबारा जागृत किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक सोमनाथ और मोढेरा मंदिर की विशिष्टताओं का विस्तार से उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण में आम नागरिकों के योगदान, आगामी राष्ट्रीय जनगणना को लेकर संदेश और कुपोषण के खिलाफ देशव्यापी जागरूकता जैसे गंभीर विषयों पर देश का ध्यान आकर्षित किया। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उन्होंने आंवला के औषधीय महत्व का भी जिक्र किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ये सभी विषय न केवल प्रेरक हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भोला चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, रंजीत साहू, राकेश तिवारी, रमण मिश्रा, हनुमान चंद्रवंशी, उदयशंकर सिंह नन्हे, अनंत गुप्ता, रोहन शर्मा, देवीलाल, अशोक शर्मा, विनोद कुमार, शंकर सिंह, दीपक गुप्ता, विवेक पाठक और केशव कुमार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
