बदलती जीवनशैली से बढ़ रहीं हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं
Spread the love इंदौर ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम 2026 में...
इंदौर। मध्य भारत के प्रमुख प्लास्टिक एवं पैकेजिंग उद्योग आधारित आयोजन प्लास्ट पैक 2026 का आयोजन 27 से 30 नवंबर तक लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र, इंदौर में किया जाएगा। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय बी2बी प्रदर्शनी में 500 से अधिक स्टॉल और 450 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में देश के 8 से अधिक राज्यों से 2 लाख से अधिक विजिटर्स के पहुंचने की संभावना है। मशीनरी, कच्चा माल, पैकेजिंग समाधान, रीसाइक्लिंग तकनीक, ऑटोमेशन और आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।ग्रीन टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकसप्लास्ट पैक 2026 में बायोप्लास्टिक, सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प, जीरो-वेस्ट पैकेजिंग और रीसाइक्लिंग मशीनरी का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और एआई आधारित प्रोसेसिंग तकनीकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।नई तकनीकों का होगा प्रदर्शनआयोजन में 100 प्रतिशत कंपोस्टेबल प्लास्टिक, वाटर-सॉल्यूबल फिल्म्स, पेपर बेस्ड पैकेजिंग, ऑल-इलेक्ट्रिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन, एआई आधारित रीसाइक्लिंग प्लांट और स्मार्ट पैकेजिंग सामग्री जैसी तकनीकों एवं उत्पादों को मंच मिलेगा।एमएसएमई और निवेश को मिलेगा बढ़ावाआयोजकों का कहना है कि प्रदर्शनी से मध्य प्रदेश और मालवा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, एमएसएमई के तकनीकी अपग्रेडेशन और बिजनेस टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। देश-विदेश की कंपनियों की भागीदारी से इंदौर के होटल, ट्रैवल, खानपान और इवेंट सेक्टर को भी आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा।युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट कार्यक्रमयुवाओं को उद्योगों से जोड़ने के लिए आयोजन स्थल पर विशेष जॉब प्लेसमेंट एवं रिक्रूटमेंट प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्लास्टिक, पैकेजिंग एवं संबद्ध उद्योगों के वरिष्ठ अधिकारी और उद्यमी शामिल होंगे।सरकारी हेल्पडेस्क और स्टार्टअप जोनप्रदर्शनी में सरकारी हेल्पडेस्क और स्टार्टअप जोन भी बनाए जाएंगे। MPIDC, MSME विभाग, CIPET, PMMAI और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न संस्थानों द्वारा औद्योगिक निवेश, सब्सिडी, कौशल विकास, अनुसंधान और ईपीआर अनुपालन से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा।IPPF अध्यक्ष सचिन बंसल ने कहा कि प्लास्ट पैक मध्य भारत के प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। इस बार आयोजन में विशेष रूप से स्थिरता, नवाचार और आधुनिक तकनीक पर जोर दिया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों में चेयरमैन जाहिद शाह सहित IPPF की पूरी मैनेजिंग कमिटी और आयोजन टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
