नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Spread the loveमुंबई, इस गणेश उत्सव पर नेस्ले...
Spread the loveमुंबई, इस गणेश उत्सव पर नेस्ले...
Spread the love राशिफल : 25 सितंबर, 2026...
Spread the love नई दिल्ली, 24 सितंबर ।...
पटना, 24 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने गुरुवार को दरभंगा में ऊर्जा गंगा योजना के तहत पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचाने की सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं बिहार विधान परिषद सदस्य हरि सहनी के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा पीएनजी गैस से लाभान्वित परिवारों से मुलाकात कर उनके अनुभव भी जाने।
अपने संबोधन में संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पाइपलाइन के माध्यम से सीधे रसोई तक गैस पहुंचने से अब लोगों को सिलेंडर की चिंता और उसे बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। यह सुविधा परिवारों के दैनिक जीवन को अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऊर्जा सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के बाद अब पीएनजी की सुविधा रसोई व्यवस्था को और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को नियमित और सुविधाजनक गैस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किसी भी शहर के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दरभंगा में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार आम नागरिकों के जीवन में सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ शहर के विकास की गति को भी मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को अधिक सुगम बनाना भी है।
कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी ने पीएनजी सुविधा का लाभ ले रहे परिवारों से बातचीत की और उनसे गैस आपूर्ति एवं उपयोग के अनुभव की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना के विस्तार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर BPCL दरभंगा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के प्रमुख नीलेश नागवड़े, वार्ड पार्षद विकास कुमार, भाजपा जिला पश्चिमी दरभंगा के कोषाध्यक्ष बबलू पंजियार, बीपीसीएल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
