धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
नवादा, 24 सितंबर ।नवादा मॉडर्न शैक्षिक समूह के अध्यक्ष एवं चर्चित शिक्षाविद् डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज पार्टी ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गुरुवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने डॉ. अनुज सिंह के नाम की घोषणा की। प्रत्याशी बनाए जाने की खबर मिलते ही नवादा में उनके समर्थकों और स्नातक युवाओं में उत्साह का माहौल बन गया।
डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में स्नातक युवा उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उनके समर्थन में अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी डॉ. अनुज सिंह को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद अब जनसुराज पार्टी द्वारा उन्हें आधिकारिक रूप से प्रत्याशी बनाए जाने से चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
समाजसेवी अनिल सिंह ने कहा कि डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज का प्रत्याशी बनाए जाने से युवाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि डॉ. अनुज सिंह लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके प्रत्याशी बनने से स्नातक मतदाताओं के बीच भी नई चर्चा शुरू हुई है।
समर्थकों ने कहा कि वे घर-घर संपर्क कर स्नातक मतदाताओं तक पहुंचेंगे और डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉ. अनुज सिंह के आवास पर दिनभर समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
