सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजनालयों पर लगी रोक हटाने से किया इनकार
Spread the love नई दिल्ली, 06 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 06 नवंबर ।...
Spread the love मस्कट, 06 नवंबर। ईशान सूद...
Spread the love सहरसा, 06 नवंबर । स्वदेशी...
अररिया 21 सितम्बर। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से सोमवार को प्लस टू ली अकादमी में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में किया गया।
मौके पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का थीम है शांति में निवेश करें,सभी के लिए, हर जगह, हर दिन है। विश्व में शांति फैलाने के लिए मैसेंजर और पीस के नाम से 2010 में एक प्रोजेक्ट चलाया गया जिसके अंतर्गत पूरे विश्व में लोगों के अंदर सद्भावना व अपनत्व की भावना जागृत करते हुए शांति फैलाना एवं स्काउट गाइड के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को पूरे विश्व स्तर पर फैलाना और विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाना है।लोगों को शांति और सद्भाव के काम करने के लिए प्रेरित करना, इसके लिए लोगों को मिलकर काम करना होगा और हिंसा के बिना समस्याओं का हल करना होगा ।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाखा कुमारी, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार झा और अंशुमन तृतीय स्थान अंजली कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्काउट मास्टर मो.सब्दूल के अलावे स्काउट मिथिलेश कुमार, आदित्य, रवि कुमार,आदित्य कुमार झा, अमर कुमार, गाइड विशाखा कुमारी, राधा कुमारी, निशा कुमारी, अर्चना, आरती आदि उपस्थित थे।
