मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
दरभंगा, 21 सितंबर । बहेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के समीप वितरणी नहर के मुख्य मार्ग पर दो बाईक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोककर मृतक और दोनों घायलों को उसमें लादकर बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमराही निवासी अरुण यादव के 22 वर्षीय पुत्र बाल्मीकि यादव तथा दिनेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव के रूप में हुई है।
घायलों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाईक पर सवार होकर नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाईक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाईक पर सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक की बाईक काफी पुरानी है। उसके पास मोबाइल फोन समेत पहचान से संबंधित कोई वस्तु नहीं मिली है। इस कारण उसकी पहचान करने में परेशानी हो रही है।
उन्होंने बताया कि घायल राधेश्याम यादव को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेजा गया है, जबकि बाल्मीकि यादव का इलाज बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए फिलहाल नहीं भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए शीतगृह में 72 घंटे तक रखा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
