बजाज इलेक्ट्रिकल्स ‘बिग बॉस हिंदी सीज़न 20’ का सह-प्रायोजक बना
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
Spread the love भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु...
Spread the love इंदौर। आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में...
सीवान, 21 सितंबर ।भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे सरोज सिंह राणा का निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. कुछ दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल सरोज सिंह राणा का गोरखपुर में इलाज चल रहा था। आज उनका निधन हो गया।
जीरादेई प्रखंड के सूरवल गांव स्थित उनके आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गयी. भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने सूरवल पहुंचकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को भाजपा का झंडा सौंपा और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए । राहुल तिवारी ने कहा कि सरोज सिंह राणा का निधन भाजपा परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है ।
उन्होंने अपना करीब चार दशक का राजनीतिक जीवन पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगा दिया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध हमेशा याद किया जायेगा । उन्होंने कहा कि राणा के निधन से पार्टी ने एक समर्पित और अनुभवी संगठनकर्ता को खो दिया है। सरोज सिंह राणा ने वर्ष 1986 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद 1990 के दशक से उन्होंने सक्रिय रूप से संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कीं । वर्ष 1993 से 1996 तक वे हुसैनगंज मंडल संयोजक रहे. इसके बाद वर्ष 1996 से 2006 तक हुसैनगंज मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन के लिए काम किया। बाद के वर्षों में जीरादेई मंडल, भाजपा के जिला संगठन और प्रदेश स्तर पर भी उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभायीं. प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में भी वे पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रहे।
राहुल तिवारी ने कहा कि सरोज सिंह राणा जैसे पुराने और समर्पित कार्यकर्ता किसी भी संगठन की मजबूत नींव होते हैं. उनका जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अंतिम यात्रा में भाजपा नेता संजय पांडे, अभिमन्यु सिंह और अवधेश पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।
