2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
बस्ती, 17 सितंबर । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती से विभिन्न सेवा कार्यों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी रहे,अभियान के जिलासंयोजक एवं जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अमहट घाट स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान से हुई। मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमहट घाट की साफ-सफाई की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन एवं हवन किया गया। वेद मंत्रोच्चार एवं आहुतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रमुख घाटों मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने वृद्धाश्रम, कैली अस्पताल तथा जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों एवं वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए।
भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान के लिए पंजीकरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और संवेदना का संदेश दे रहे हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएंगे।
