टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति तीन नए देशों
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love इंदौर, 31 अक्टूबर । भारत...
Spread the love 100 से अधिक स्टार्टअप को...
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
मुरादाबाद, 31 अक्टूबर। तेलंगाना सरकार के कैबिनेट मंत्री, मुरादाबाद लोकसभा से पूर्व कांग्रेस सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुहम्मद अजहरुद्दीन शनिवार को मुरादाबाद में पूर्व मंत्री के पौत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद पहुंचे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि जाति और मजहब से ऊपर उठकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठानी होगी। वोट डालना हर व्यक्ति का अधिकार है और इसकी रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 01 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। अजहरुद्दीन ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के नाम पर लोगों के वोट काटे गए हैं। पूरे देश में चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। वह भी तेलंगाना से लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने आए हैं।
अजहरुद्दीन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। अपने पुराने राजनीतिक सफर को याद करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा कि मुरादाबाद को वह कभी भुला नहीं सकते। यह उनका पहला राजनीतिक क्षेत्र रहा है। यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। उन्होंने उन लोगों को श्रद्धांजलि भी दी, जो अब उनके बीच नहीं हैं। क्रिकेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अच्छी है। हर मैच जीतना संभव नहीं होता। भारतीय टीम पर कोई दबाव नहीं है और न ही हमारी टीम दबाव मानती है। अमरोहा के गेंदबाज समी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह अच्छा खेलते हैं और उन्हें भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए।
