छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी सूची
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveबिलासपुर : दीपावली और छठ पर्व के...
Spread the loveनन्हें कदम ऊंची उड़ान यूनिक हॉस्पिटल...
हमीरपुर, 15 सितम्बर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित सैदपुर गांव के पास साेमवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पीआरडी जवान समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान दाेनाें की मौत हो गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाल अनूप सिंह ने मंगलवार को बताया कि परिजनाें से जानकारी मिली कि, राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी धर्मेन्द्र अहिरवार (35) मोटरसाइकिल से साेमवार की शाम राठ कस्बे में घरेलू काम से आया था। रात में वह अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में कस्बे के नहर बाईपास के पास गांव का डालचन्द्र अहिरवार (55) मिला। इसके बाद दाेनाें मोटरसाइकिल वापस लाैट रहे थे, तभी सैदपुर गांव के निकट महोबा जिले के पनवाड़ी से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रुप से घायल हाेने पर तड़पने लगे। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को राठ कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाँक्टरों ने हालत नाजुक देख दोनों को उरई मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह मेडिकल काॅलेज में दोनों की मौत भी हो गई है। डालचन्द्र पीआरडी जवान था, जो राठ कस्बे की गल्ला मंडी में ड्यूटी करने के बाद अपने गांव लौट रहा था।
कोतवाल ने बताया कि कार की टक्कर में बाइक सवार पीआरडी जवान डालचन्द्र व धर्मेन्द्र की आज उरई मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हाे गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
