जनगणना 2027 के लिए जिला के चार्ज अधिकारियों का दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Spread the love सारण, 30 अक्टूबर । जनगणना...
Spread the love सारण, 30 अक्टूबर । जनगणना...
Spread the love पूर्णिया, 30 अक्टूबर । बिहार...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
नई दिल्ली, 11 सितंबर । केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने भागवत की संघ प्रचारक से लेकर सरसंघचालक तक की यात्रा को राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल बताया।
शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में मोहन भागवत के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि प्रचारक के रूप में उन्होंने देश के कोने-कोने में जाकर समाज को करीब से समझा। उन्होंने कहा कि सरसंघचालक के रूप में भागवत संघ के माध्यम से सेवा, संस्कार और चरित्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं तथा समाज में राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं।
गृहमंत्री ने भागवत के भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समर्पण को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भागवत की सार्वजनिक जीवन की यात्रा समाज को समझने और उसके साथ जुड़कर राष्ट्रसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का उदाहरण है।
