संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
अहमदाबाद, 10 सितंबर । भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संदीप सागले, अहमदाबाद के कलेक्टर भव्य वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
गुजरात प्रवास के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, वे गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने के लिए ऐतिहासिक अडालज की बावड़ी का दौरा करेंगे। ज्ञानेश कुमार अहमदाबाद प्रबंधन संघ (एएमए) परिसर में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ ‘भारत में चुनावों का संचालन—विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र’ विषय पर संवाद भी करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 11 सितंबर को वे गुजरात विश्वविद्यालय स्थित अटल कलाम सभागार में राज्यभर के 500 से अधिक बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शेेला स्थित एयूडीए सभागार में 1,000 से अधिक मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सदस्यों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।
