खेड़ापति हनुमान मंदिर पर समाजसेवी खजूरी ग्राम पंचायत पूर्व सरपंच कैलाश डामोर ने किया जोरदार स्वागत
थांदला से विवेक व्यास दैनिक माधव एक्सप्रेस न्यूज़
थांदला। रामदेवरा स्थित बाबा रामदेवजी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए थांदला ग्रामीण क्षेत्र के खजूरी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल दिखाई दिया।
रवाना होने से पूर्व खेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी पर समाजसेवी एवं खजूरी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच कैलाश डामोर द्वारा श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान एवं बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाए।
रामदेवरा राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां बाबा रामदेवजी का समाधि मंदिर है। बाबा रामदेवजी को लोकदेवता के रूप में श्रद्धा से पूजा जाता है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं ने सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना के साथ बाबा रामदेवजी से सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।