Spread the loveगरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में आज...
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया दुख
लखनऊ, 06 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया हैं।
उन्होंने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। प्रशासन मृतकों की पहचान कर रहा है। वही, घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
