एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
वाराणसी, 06 सितंबर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने रविवार को वाराणसी के सामने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा तट की सफाई की। अभियान के बाद स्वयंसेवकों ने मां गंगा की आरती उतारी और गंगा के जलस्तर में शीघ्र कमी आने तथा तटवर्ती क्षेत्रों से बाढ़ का संकट पूरी तरह टलने की प्रार्थना की।
स्वयंसेवकों ने गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेते हुए घाट पर मौजूद लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राष्ट्रध्वज, स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां और कपड़े से बने झोले लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों से गंगा घाटों को स्वच्छ रखने और गंगा में किसी भी प्रकार का कचरा न डालने की अपील की गई।
गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा से जलस्तर जल्द कम होने, बाढ़ का संकट समाप्त होने और जनजीवन सामान्य होने की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ हो—गंगा साफ हो’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। गंगा घाटों की पवित्रता और सुंदरता बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने गंगा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या समूह की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही इसे स्थायी रूप से स्वच्छ और निर्मल बनाया जा सकता है। अभियान में सुभाष श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, गुड्डू महाराज, शशिकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, किरण पाण्डेय, राजकपूर सिंह, कृष्णानंद, आशीष कुमार राय, केदारनाथ त्रिपाठी सहित नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने भागीदारी की।
