एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
लखनऊ, 06 सितंबर । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पार्टी नेतृत्व ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। महज उनके उत्तर प्रदेश आगमन से ही सपाई ‘सन्न’ हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश आगमन के बाद सपा का क्या हाल होगा? उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के साथ ही सपा की ‘सैफई वापसी’ सुनिश्चित है।
केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सपा और राजद दोनों दलों की राजनीतिक कुंडली एक सरीखी है। मसलन, चाल, चरित्र और चेहरे में दोनों एक-दूसरे को ज़बरदस्त मात देते हैं, क्योंकि दोनों जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के ही प्रतीक हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में सपा का एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था। इसके बावजूद सपा बहादुर अखिलेश यादव वहां अखाड़े में उतर गए। उनका आचरण जनता ने देखा। भाजपा को हराने का सपना देखने वाली राजद-कांग्रेस-सपा की तिकड़ी का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तब के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अजेय विजेता जोड़ी ने जनता के आशीर्वाद से सूपड़ा ही साफ कर दिया था।
