जैतपुर थाने के एसएचओ सुनील कुमार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर ‘आम्रपाली कल्चरल फाउंडेशन’ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस थाने के इतिहास में अब तक केवल दो ही एसएचओ ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है।
समारोह में क्षेत्र के आरडब्ल्यूए फेडरेशन, मंदिर समितियों और कई अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने एसएचओ सुनील कुमार के दो वर्ष के कार्यकाल पर संतोष व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए उनके प्रयासों की सराहना की।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सुनील कुमार जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। ऐसा पहली बार देखा गया है कि आम नागरिक बिना किसी रोक-टोक के उनके कार्यालय में अपनी बात रख सकता है।
अपने संबोधन में इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि स्थानीय लोग आगे भी पुलिस के साथ सहयोग करते रहेंगे।
इस अवसर पर आम्रपाली लाइब्रेरी के दो मेधावी छात्रों, स्वप्निल सिंह और ओमप्रकाश सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला पुलिस समिति के सदस्य सूर्यभान पांडे, नागरिक कल्याण समिति के प्रधान के.के. सिंह, दुष्यंत सिंह, सी.के.एन. सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश भाटी, प्राइड इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुभाष भाटी, आरएसएस के नगर कार्यवाह उमेद सिंह राणा और इंद्रप्रस्थ ब्रह्मर्षि एकता मंच के चेयरमैन एकनाथ सिंह उपस्थित रहे। संस्था के महासचिव प्रीतम सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान गंगा सागर, जितेंद्र श्रीवास्तव, गंगेश झा, नवल किशोर, पुरुषोत्तम, के.एन. झा, उमाकांत मिश्रा और शिवम सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।