पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...

इंदौर। सूचना-प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार में प्रचार अधिकारी के पद पर 39 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने के बाद श्री दिलीप सिंह परमार सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, इंदौर द्वारा गरिमामय विदाई एवं सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्यजनों ने श्री परमार के लंबे सेवाकाल और उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न, पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट कीं। वक्ताओं ने कहा कि उनकी निष्ठा, कर्मठता और समर्पण विभाग के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगा।
अपने संबोधन में श्री दिलीप सिंह परमार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम भावना, आपसी सहयोग और समर्पित कार्यशैली उनकी सेवा यात्रा की सफलता का महत्वपूर्ण आधार रही।
समारोह में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
प्रचार अधिकारी शाकिर मंसूरी, कार्यालय सहायक प्रकाश चंद्र रायकवार, परेश एम. जोशी, न्यायिक सदस्य, आयकर अपीलीय अधिकरण, इंदौर, सहायक निदेशक अरपना देशमुख, आयकर अधिकारी सुनील आर. करमेले, सहायक पोस्टमास्टर अजय बाफना, आकाशवाणी संवाददाता मनीन्द्र दुबे, देवेंद्र साहू, संपादक माधव एक्सप्रेस, रूपेन्द्र सिंह चौहान, राजू मालवीय, सन्नी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने श्री परमार को 39 वर्षों की बेमिसाल एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
