8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगा एरियर? 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग से समझें पूरा गणित
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...
Spread the loveमहतारी वंदन योजना से प्रेमिन के...
इंदौर, 31 अगस्त 2026। सितंबर माह को दुनियाभर में प्रोस्टेट जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत इंदौर के मेडिकेयर हॉस्पिटल द्वारा पूरे महीने प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं, लक्षणों, जांच, बचाव और उपचार को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मेडिकेयर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ यूरोसर्जन डॉ. आर.के. लाहोटी ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या आम हो सकती है। बार-बार या रात में पेशाब आना, पेशाब कम कम आना, पेशाब शुरू करने में परेशानी, मूत्राशय पूरी तरह खाली न होने का एहसास और पेशाब में खून जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समय पर यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेकर सोनोग्राफी, यूरोफ्लोमेट्री, PSA सहित आवश्यक जांच कराई जा सकती है। शुरुआती अवस्था में दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव से समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि कुछ मामलों में ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ सकती है।
प्रोस्टेट जागरूकता माह के दौरान मेडिकेयर हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप, हेल्थ टॉक, पोस्टर प्रदर्शनी और मरीजों की काउंसिलिंग जैसे आयोजन होंगे। अस्पताल द्वारा सितंबर माह में परामर्श और जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने की भी जानकारी दी गई है।
