प्रथम चरण में 84 दुकानों का होगा आवंटन
इंदौर दिनांक 12 मार्च 2022। स्मार्ट सिटी कार्यपालक निर्देशक एवं आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इन्दौर स्मार्ट सिटी डेव्हलपमेंट लिमिटेड द्वारा इन्दौर के हृदयस्थल एवं मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र में ् रुपए 10.86 करोड़ की लागत से गोपाल मंदिर के पास आधुनिक सुविधा युक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है, जिसका माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व महापौर एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री आकाश विजयवर्गीय, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, स्मार्ट सिटी कार्यपालक निर्देशक एवं आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गोपाल मंदिर कंपलेक्स में 221 निर्मित दुकानों में से प्रथम चरण में 84 दुकानों को कब्जा लेटर आवंटन के तहत प्रतीकात्मक रूप से 5 दुकानदारों को कब्जा लेटर भी दिया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्व रोजगार के प्रति लोगों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं इसी क्रम में नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गोपाल मंदिर हेरीटेज कॉन्प्लेक्स का निर्माण किया गया है जिसमें पूर्व से इस क्षेत्र में व्यापार कर रहे दुकानदारों को बेहतर व सुविधाजनक स्थान व्यापार हेतु उपलब्ध कराया गया है, मैं यहां के दुकानदारों को इस नवीन कॉन्प्लेक्स में व्यापार करने के लिए शुभकामनाएं बधाई देता हूं।
विधायक श्रीमती गौड श्री विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के स्व रोजगार योजना की मंशा को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा शॉपिंग कॉन्प्लेक्स का निर्माण किया गया है पर व्यापार हेतु बेहतर सुविधा एवं स्थान उपलब्ध कराया गया है साथ ही राजवाड़ा शहर का मध्य क्षेत्र है एवं फुटपाथ पर व्यापार करने वाले के कारण यातायात प्रभावित होता है इस को ध्यान रखते हुए निगम द्वारा स्मार्ट सिटी शॉपिंग कॉन्प्लेक्स का निर्माण किया गया है, यहां पर स्थान प्राप्त करने वाले दुकानदारों को मैं बधाई देती हूं।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के मध्य क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में नागरिकों की सुविधा के साथ ही व्यापारियों को व्यापार करने के लिए बेहतर स्थान प्राप्त हो इसे तू गोपाल मंदिर हेरिटेज शॉपिंग कापलेक्स का निर्माण किया गया है, यहां पर नागरिकों एवं व्यापारियों को क्रय विक्रय हेतु बेहतर स्थान मिलेगा।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्री ऋषभ गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट सिटी ए. बी. डी. क्षेत्र के चयन से पूर्व गोपाल मंदिर एंव राजवाड़ा भवनों के आस-पास 112 दुकाने संचालित होने से उक्त ऐतिहासिक धरोहरो को क्षति होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये दुकानों का हटाकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उक्त दुकानदारों को लागत मूल्य पर लॉटरी पद्धति से दुकाने व्यवस्थापन योजनांतर्गत आवंटित की गई है। शेष 109 दुकाने नीलामी (निविदा) प्रक्रियानुसार दुकान आवंटित की गई है।
इन्दौर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित गोपाल मंदिर हेरीटेज कॉम्प्लेक्स की जानकारी :
• भूखण्ड का क्षेत्रफल : निर्माण में व्ययः
930 वर्ग मीटर
10.86 करोड़
• निर्मित दुकानों की संख्या :
221
व्यवस्थापन में आवंटित दुकानों की संख्या:
112
• नीलामी प्रक्रिया से आवंटित दुकानों की संख्या: 109
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की विशेषताएं
• एतिहासिक एलीगेशन
बेसमेंट में दो पहिया वाहनों की पार्किंग की संख्या 250
लिफ्ट एवं एक्सीलेटर की सुविधा
आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी • आमजन की सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरे
• आमजन की सुरक्षा हेतु अग्निशमन की व्यवस्था
• महिला / पुरूष हेतु पृथक-पृथक शौचालय की व्यवस्था
