नियम का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
उज्जैन महाकाल मंदिर ज्योर्तिलिंग गर्भ ग्रह में मोजे, चमड़े का बेल्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे इसके अलावा पर्स और मोबाइल ले जाने पर पर भी प्रतिबंध लगाया ₹1500/-की रसीद दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने यह नियम लागू किए हैं नियम का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पुजारी पुरोहित गर्भ ग्रह नंदी मंडप में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी गर्भ ग्रह में दर्शन प्रतिबंधित होने पर 1500/- की रसीद पर पुरुषों को (सोला) धोती और महिलाओं को साड़ी पहन कर जाना अनिवार्य होगा लेकिन बीते कुछ दिनों से मंदिर के पुजारी पुरोहित अपने यजमानो को 15 00/- की रसीद पर परंपरा का पालन किए बगैर दर्शन दर्शन करवा रहे थे इसी को लेकर शुक्रवार को प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने नोटिस जारी कर पुजारीयो, पुरोहितो, मंदिर के कर्मचारियों को नियम का सख्ती से पालन करवाने के आदेश जारी किए हैं नियम का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
