नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में इंदौर नेत्र चिकित्सालय में सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सस्था के 75 वर्ष हो जाने के अवसर पर इस वर्ष 7 अप्रेल विश्व स्वास्थ्य से 13 अप्रेल स्थापना दिवस सेवा गतिविधियों के रूप में मनाया जाय इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता सचिव डॉ सुरेश ढोलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सात दिनों में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,रक्तदान शिविर,स्वास्थ जागरूकता, एवम चिकित्सक सन्मान सामारोह का व सतत चिकित्सा ज्ञान वर्द्धन हेतु सी एम यू का आयोजन किया जाएगा व 7 दिन लगातार आयोजन किये जायेंगे सभी सदस्यों ने इन सभी कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा से करने व सहयोग का आस्वासन दिया अन्त में आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ निर्मल महाजन ने प्रगट किया
