जिला आगर भारत विकास परिषद विक्रमादित्य के 42वें सुपर स्पेशिएलिटी स्वास्थ्य शिविर में 89 का निशुल्क आपरेशन के साथ 450 लोगों का हुवा ईलाज । अमलतास हॉस्पिटल देवास के सह्योग से मोड़ी जिला आगर में दिनांक10/03/2022 को संस्था संरक्षक श्री भगवान जी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अतिथि डॉ. अजय मंडलोई, घनश्याम जी बंशीया, विजय जाट व अश्विन तंवर थे । स्वास्थ्य शिविर संयोजक डॉ. सी.पी. पाटीदार रवि शर्मा एवं डॉ. पंकज नाहर ने बताया कि इस शिविर में सभी रोगों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां भी निशुल्क दी गई । अमलतास हॉस्पिटल के डायरेक्टर देवेंद्र दुबे व संस्था अध्यक्ष सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता थी ऐसे 89 मरीजों का रुपए 5 लाख तक का ईलाज अमलतास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर देवास के सहयोग से आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया गया । संस्था सचिव आशीष सिंह चौहान एवं पीतम वर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य कार्यक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र व पिछड़ी बस्तियाँ है व हमारा सिग्नेचर प्रोजेक्ट स्वास्थ्य है एवं हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं जिसका लाभ हजारों लोग ले चुके है
। इस अवसर पर श्री सज्जनसिंह जी कलारिया, भेरूलाल जी शर्मा, सुनील जी पाटीदार, बजरंग जी बोहरा, राधेश्याम जी बोहरा, राधेश्याम जी यादव, जगदीश जी परमार, राहुल जी बंशिया, संतोष जी चौधरी, मोहनलाल जी टेलर को सामाजिक क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. रूपेश खत्री, डॉ. मुश्ताफ़ा सिंगापुरवाला, डॉ. पिंकेश डफरिया, डॉ .अजय मंडलोई, डॉ. शरद गोवा, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. सी.पी. पाटीदार, डॉ. प्रवीण पंड्या, डॉ. विजय पाटील, डॉ. बी. के. मालवीय, डॉ. समर्थ पाटीदार, डॉ. गिरधर सोनी, डॉ. आभास शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में दिनेश दिग्गज, अभिजीत दुबे, नीलेश गुरु शर्मा, अर्पित पुजारी, अजय पांडे (भोला गुरु), सुनील शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, रवि शर्मा, रुद्रेश शर्मा, माया शर्मा, श्वेता पाटील, उषा शर्मा, हेमलता चौहान, सरिता पाटीदार, पीयूष पंड्या, भरत आडवाणी, संजीव शर्मा, निलेश ढोबले, महिपालसिंह चौहान, सागर सक्सेना, तरुण शितोले, अंशुल कोठालकर, अभिषेक पाटीदार, बहादुरसिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह, प्रतीक व्यास, मुकेश पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम का संचालन बजरंग रातड़िया ने व आभार रुद्रेश शर्मा ने माना ।
सुरेश कुमार पाटीदार
समन्वयक
स्वास्थ्य शिविर
मोब. 9993346459
