प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
इंदौर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सोमवार को इंदौर के गांधी भवन स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और ढोल की थाप पर खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट, पार्षद राजू भदौरिया, अनवर दस्तक, रफीक खान, शेफू वर्मा, औसाफ अंसारी, शैलेश गर्ग, देवेन्द्र सिंह यादव, संजय बाकलीवाल, यश यादव, शशि हाड़ा, रोशनी गोहार और मंजू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश के राजनीतिक माहौल में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अपनी नीतियों और वादों पर विफल रही है, जिससे जनता का रुझान पुनः कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।
पार्टी नेताओं ने दतिया के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस जीत को आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।
