छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
इंदौर । विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 400 केवी सबस्टेशन ताजपुर उज्जैन में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर परिसर में लगभग 100 पौधे रोपे गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी सभी कार्मिकों द्वारा लिया गया।
ये रहे उपस्थित-
पौधारोपण कार्यक्रम में एमपी ट्रांसको उज्जैन के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल सक्सेना, कार्यपालन अभियंता पंकज कुमार राय, अभिषेक गुप्ता एवं कामता प्रसाद चौधरी, सहायक अभियंता संतोष चौरसिया, सहायक अभियंता प्रशिक्षु अंकित कुमार, विष्णु प्रजापति, नयन गढ़वाल, सानू साहू, विजय अहिरवार एवं आदित्य श्रीवास, कनिष्ठ अभियंता चंदर सिंह गुणवान सहित मेंटेनेंस, ऑपरेशन एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है। सभी ने अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा रोपे गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
