2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
दंतेवाड़ा, 01 अगस्त 2026
विकासखंड कुआकोंडा ने विगत दिवस शासकीय पोटाकेबिन हाई स्कूल, पालनार में सरस्वती साइकिल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी के साथ साथ जनपद अध्यक्ष, श्री सुकालू मुडामी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका सुमित भदौरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 45 साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड कुआकोंडा का नाम रोशन करने वाले नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किए गए। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री नंदलाल मुडामी ने कहा कि विकासखंड कुआकोंडा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और ईमानदारी से अध्ययन करने का आह्वान किया तथा शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं छात्रहित में संचालित योजनाओं की प्रशंसा की।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भदौरिया ने बताया कि विकासखंड कुआकोंडा में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने तथा प्रत्येक छात्र तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकासखंड की सफलता का श्रेय सभी शिक्षकों, प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों एवं शिक्षा विभाग की पूरी टीम के समर्पण और टीम भावना को जाता है। कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
