BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
इंदौर । विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2 अगस्त रविवार को होगा। कृष्णमुरारी शर्मा महामंत्री, घनश्याम पटेल, दिलीप बडोले,अनिल शर्मा सत्य नारायण मारू ने बताया कि लोक विख्यात संत आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के तत्वाधान में रविवार दिनांक 2 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से धार रोड कस्तूर टाकीज के पास स्थित बालकृष्ण बाग में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर *रामद्वारा, उषा नगर में चातुर्मास करने पधारे संत श्री गोपालराम जी महाराज ब्यावर वाले तथा बाल संत श्री गोविंद राम जी महाराज के द्वारा गुरु की आवश्यकता और गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए, गुरु के द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने का संदेश दिया देंगें।
गुरु पूर्णिमा की संयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित महेश जी शर्मा के द्वारा भजनों के माध्यम से सदगुरुदेव के प्रति भक्तों के साथ कृतज्ञता ज्ञापित की जावेगी, गुरु भक्तों के द्वारा पादुका पूजन करते हुए साल भर में किए गए सेवा, स्वाध्याय, सिमरन के कार्यों का लेखा-जोखा गुरु के समक्ष प्रस्तुत, और अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की जावेगी
कार्यक्रम के अंत में महाआरती तथा महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा
