चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the love -भोपाल एम्स में एक सप्ताह...
Spread the love नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026:...
इंदौर।माधव एक्सप्रेस शहर के स्कीम नंबर 51 स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में 47वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भजन संध्या, विशेष श्रृंगार और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।
मंदिर समिति के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में स्थानीय भजन गायकों द्वारा प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। इस दौरान गायक शैलेंद्र बुंदेला, अशोक शुक्ला, कैलाश जाट, कमल जाट, गेंदालाल चौधरी, पप्पू हार्डिया, विपिन कसेरा एवं कुंदन कसेरा की संगीत टीम महादेव के भजनों की प्रस्तुति देगी। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भगवान नीलकंठेश्वर का विशेष पुष्प श्रृंगार भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण:
स्थान: श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर (टिकरिया बादशाह रोड, नीलाकाश स्कूल व स्कीम नंबर 51 के पास, इंदौर)
आयोजन: भव्य भजन संध्या, पुष्प श्रृंगार, महाआरती एवं तत्पश्चात महाप्रसाद वितरण।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
