ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
नलखेड़ा – नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को आगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद आगर से स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के साथ नलखेड़ा पहुंचकर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र शक्तिपीठ मां पीतांबरा श्री बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन भी किया। उन्होंने मां बगलामुखी से जिले वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। इसके पूर्व श्री बगलामुखी माता मंदिर पहुंचते ही नवागत कलेक्टर डॉ.शेर सिंह मीना का मंदिर समिति प्रबंधक श्री कमल मंडलोई एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रतिमा राय, तहसीलदार श्री प्रियंक श्रीवास्तव नगर निरीक्षक नागेश यादव नवागत कलेक्टर डॉ मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।कलेक्टर डॉ मीना ने एसडीएम एवं मंदिर समिति के अधिकारियों से देवी लोक निर्माण के तहत स्वीकृत, प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने मां बगलामुखी मंदिर दर्शनार्थ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
