Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
उज्जैन। माधव एक्सप्रेस लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-2, रीजन-10, जोन-4 के अंतर्गत लायंस क्लब उज्जैन शिप्रा का वर्ष 2026-27 का स्थापना समारोह एवं सेवा सम्मान कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया तथा सेवा कार्यों में सक्रिय सदस्यों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल रहे। शपथ अधिकारी के रूप में एमजेएफ लायन संजय सक्सेना (द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन भगवानदास एरन, रीजन चेयरपर्सन लायन वीरेंद्र मालपानी तथा जोन चेयरपर्सन लायन नरेंद्र खंडेलवाल उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष लायन दिनेश गुप्ता, प्रथम उपाध्यक्ष लायन पद्माकर मुले, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन अभय दाता, तृतीय उपाध्यक्ष लायन संजय सिद्धा, सचिव लायन एस. के. सिंह, सह-सचिव लायन बालकृष्ण मजावदिया एवं लायन नवीन काकरिया, कोषाध्यक्ष लायन विजय शाह, सह-कोषाध्यक्ष लायन अमित धारिया, मीडिया प्रभारी लायन राहुल मिश्रा एवं लायन राजेश सोडानी, टेमर लायन सुशील सामरिया ने अपने दायित्व ग्रहण किए।
संचालक मंडल में लायन सरबजीत सिंह, लायन अश्विन कासलीवाल, लायन संदीप पाण्डे, लायन रामेश्वर खंडेलवाल, लायन डॉ. एम. के. शर्मा, लायन अशोक सोलंकी, लायन राजेन्द्र विजयवर्गीय, लायन ज्ञानेंद्र खंडेलवाल, लायन राजेश घाटिया, लायन डॉ. पुष्पेन्द्र जैन, लायन कल्पेश कुचेरिया, लायन ममता दाता, लायन दिनेश सिंघल एवं लायन ब्रजमोहन मंत्री को शामिल किया गया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य “Lead With Service” की भावना के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना है। नई कार्यकारिणी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नेत्रदान जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा प्रकल्पों को वर्षभर संचालित करने का संकल्प लिया।
समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष लायन प्रवीण खंडेलवाल ने क्लब के सभी साथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की। वहीं कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन लायन अश्विन मेहता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लायन नरेंद्र खंडेलवाल, लायन प्रवीण खंडेलवाल, लायन विनीत लोखंडे, लायन छाया लोखंडे, लायन अश्विन मेहता, लायन राजेन्द्र शाह, लायन डॉ. एम.के. शर्मा, लायन संजय सक्सेना, लायन विनोद जैन सहित क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में लायंस साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
