टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति तीन नए देशों
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love इंदौर, 31 अक्टूबर । भारत...
Spread the love 100 से अधिक स्टार्टअप को...
पटना। राजधानी पटना के होटल पनाश में आरएफएम प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह एक शाम बिहार के नाम – एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सफल उद्यमियों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर, मुश्ताक खान, शाहबाज खान, अभिनेत्री रितु शिवपुरी, हरियाणवी फिल्म अभिनेत्री अंजलि राघव तथा प्रसिद्ध जादूगर अजीत ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी कलाकारों ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित करना अत्यंत प्रेरणादायक पहल है और ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
आरएफएम प्रोडक्शन हाउस के निदेशक राहुल राज ने अपने संबोधन में कहा कि एक शाम बिहार के नाम – एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रतिभाओं की धरती है और इस प्रकार के आयोजन राज्य की सकारात्मक छवि को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।
सह-निदेशक मो. फैजान ने कहा कि यह आयोजन बिहार की प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोहों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा और बिहार की प्रतिभाओं को विश्व स्तर पर सम्मान दिलाने का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, व्यवसायी, शिक्षाविद, समाजसेवी, कलाकार, मीडिया प्रतिनिधि तथा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
