महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
रायपुर को प्रथम स्थान दिलाने स्वच्छता फीडबैक देने की अपील
रायपुर। माधव एक्सप्रेस देवशयनी एकादशी (25 जुलाई) के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों एवं एल्डरमेन ने समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जनप्रतिनिधियों ने नगर एवं राज्य में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान श्री विष्णु के चरणों में प्रार्थना की।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ होता है, जो देवउठनी एकादशी तक चलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में भगवान श्री विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। यह पर्व सदियों से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता रहा है, जहां श्रद्धालु व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से यह समय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी की अपील
इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026’ में रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा है। उन्होंने सभी नगरवासियों से स्वच्छता ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में अपना फीडबैक देकर अभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने की अपील की।
