मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
समय पर संपत्ति कर भुगतान की सुविधा के लिए जारी नंबर 9301953294 के ब्लॉक होने की आशंका, निगम ने नागरिक सहभागिता की जताई उम्मीद
रायपुर।माधव एक्सप्रेस रायपुर नगर पालिक निगम ने शहर के संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9301953294 को लेकर नागरिकों से एक विशेष अपील की है। निगम प्रशासन ने आग्रह किया है कि इस नंबर से भेजे जा रहे बकाए राशि के सूचना संदेशों (रिमाइंडर) को नागरिक स्पैम (Spam) के रूप में रिपोर्ट या ब्लॉक न करें।
निगम अधिकारियों के अनुसार, बकाएदारों को समय पर कर भुगतान की जानकारी देने और किसी भी संभावित कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई से बचाने के उद्देश्य से यह व्हाट्सएप सेवा शुरू की गई है। हालांकि, कुछ करदाताओं द्वारा इन संदेशों को स्पैम चिन्हित किए जाने के कारण इस व्हाट्सएप नंबर के पूरी तरह से ब्लॉक होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
क्यों शुरू की गई है यह सेवा?
समय पर सूचना: करदाताओं को उनके बकाया संपत्ति कर की सटीक और अद्यतन जानकारी देना।
कार्रवाई से बचाव: नागरिक नियत समय पर कर जमा कर दंडात्मक कार्रवाई और तनाव से सुरक्षित रह सकें।
सुगम प्रक्रिया: दफ्तरों के चक्कर काटे बिना घर बैठे कर संबंधी रिमाइंडर प्राप्त होना।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था करदाताओं की सुविधा और नगर के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। यदि यह नंबर ब्लॉक हो जाता है, तो नागरिकों तक आवश्यक सूचनाएं समय पर पहुँचाना बाधित होगा। अतः नागरिक इस व्हाट्सएप नंबर से प्राप्त संदेशों का संज्ञान लें और समय पर अपना देय कर जमा कर नगर विकास में सहयोग करें।
