Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 22 October 2026:...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
ऑडिटोरियम में 5 घंटे चली बैठक: विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने निगम अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर:
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के जोन 1, 5, 7 और 8 के 20 वार्डों के विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। लगभग पाँच घंटे तक चली इस बैठक में विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ तथा आयुक्त संबित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम अधिकारियों को पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर वार्डों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और शहर को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग तथा अवैध कब्जों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, राजस्व वसूली में तेजी लाने और यूजर चार्ज नियमानुसार एकत्र करने पर जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नाले-नालियों की सफाई, जलभराव और पेयजल आपूर्ति जैसे विषयों की प्रगति की जानकारी ली गई। अवैध विज्ञापन होर्डिंग्स पर कार्रवाई न होने को लेकर अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सफ़ाई व्यवस्था के संदर्भ में ठेका कंपनी के माध्यम से शत-प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया।
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को बारिश के मौसम में जलभराव एवं पेयजल की समस्याओं पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर सामंजस्य से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
बैठक में एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, संबंधित वार्डों के पार्षद तथा नगर निगम के अपर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, जोन कमिश्नर एवं अन्य प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
